फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shab-e Barat celebrating with Akeedat

जिले में अकीदत के साथ मनाया गया शब-ए बरात

Sun, 28 Mar 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Shab-e Barat celebrating with Akeedat
मऊ। जिले में शब-ए बरात अकीदत के साथ मनाया गया। शब-ए-बरात के मद्देनजर मुसलिम बंधुओं ने अपने पूर्वजों की कब्रिस्तान पर पहुंचकर उनकी दुआएं मांगी। घरों में हलवा का न्याज दिलाया गया तो बच्चों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मुस्लिम बंधुओं ने कब्रगाहों पर जाकर न्याज फातेहा पढ़कर अल्लाह से दुआ मांगी। कब्रिस्तानों पर रोशनी का भरपूर इंतजाम किया गया था ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। शब-ए बारात का त्योहार बड़ी ही सादगी के साथ मनाया जाता है, लेकिन इस दिन बच्चे हलवा खाने के साथ पटाखे फोड़कर त्योहार का लुत्फ उठाते हैं। हुजूर ने फरमाया है कि इस रात को जो भी पूरी रात इबादत करता है और अल्लाह से जिस भी चीज के लिए दुआ करता है, अल्लाह उसकी मुराद को पूरा करता है। मस्जिदों में पूरी रात इबादत की। इबादतगारों से नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदें रात भर गुलजार रहीं। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed