फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven women were duped of Rs 10 lakh in the name of forming a group, a case has been registered against the couple.

Mau News: समूह गठन के नाम पर सात महिलाओं से 10 लाख की धोखाधड़ी, दंपती पर केस

Sun, 09 Nov 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Seven women were duped of Rs 10 lakh in the name of forming a group, a case has been registered against the couple.
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव में समूह बनाने के नाम पर सात महिलाओं का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा अन्य कागजात लेकर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों से 10 लाख रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले दंपती पर शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मड़हा गांव निवासी सायरा का आरोप है कि गांव की रहने वाली मखनी देवी और उसका पति रामनाथ धोखाधड़ी करते हैं। कुछ दिन पहले आरोपी दंपती ने गांव में महिला के समूह गठन के नाम पर कई महिलाओं को झांसा दिया। उनसे आधार कार्ड, मोबाइल, पहचान पत्र, फोटो, पासबुक तथा अन्य आवश्यक कागजात ले लिया। समूह खोलने के नाम पर कई कागजातों पर हस्ताक्षर और अंगूठे पर निशान लगवा लिया। बाद में मोबाइल पर ओटीपी पूछ कर लोन देने वाले विभिन्न फाइनेंस कंपनियां जैसे इंडसइंड बैंक, मुथूट फाइनेंस, सूर्योदय लिमिटेड, टाटा कैपिटल से महिलाओं के नाम पर 10 लाख रुपये लोन ले लिया। इतना ही नहीं धोखाधड़ी को छुपाने के लिए आरोपियों ने लोन की एक दो किस्त भी जमा की और बाद में किस्त नहीं जमा करने पर फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं को पैसा बकाया होना की नोटिस भेजा तो धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

लोन के बारे में पूछने पर दी धमकी
धोखाधड़ी की शिकार होने वाली महिलाओं में नसीबूनिशा, सायरा, शकीरा, संजू निषाद, निशा बांसफोर, रेखा बांसफोर, रुक्मणी, मीरा हैं। विभिन्न बैंकों से 10 लाख रुपये का लोन लिया है। जानकारी होने पर महिलाओं ने पूछताछ की तो आरोपियों ने उन्हें चुप रहने और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं का आरोप है कि दंपती पर कार्रवाई के लिए स्थानीय कोतवाली में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर मखनी और उसके पति रामनाथ के विरुद्ध धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि महिला समूह के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत पर पति पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed