फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven thousand candidates will give B.Ed entrance exam

Mau News: सात हजार अभ्यर्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा

Thu, 15 May 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand candidates will give B.Ed entrance exam
मऊ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा एक जून को होनी है । सात हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। लगभग 17 केंद्र बनाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए राजकीय, सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक और महाविद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। जिले में दो राजकीय, चार सहायता प्राप्त महाविद्यालय सहित 150 मान्यता प्राप्त महाविद्यालय हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा एक जून को प्रस्तावित है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की तरफ से प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए इस वर्ष सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
परीक्षा केंद्र उन्हीं विद्यालयों को बनाया जाएगा जहां बुनियादी सुविधाएं, कक्ष संख्या, परीक्षा कक्ष, चहारदीवारी, पेपर स्ट्रांग रूम, गेट, दुरुस्त खिड़की, डबल लॉकर वाली आलमारी, एक्टीवेशन, डीवीआर, सीसीटीवी, रिकॉर्डर, राउटर, मॉनिटर, हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था आदि केंद्र में होना चाहिए। एक केंद्र पर कम से कम 400 की क्षमता निर्धारित की जानी है। ऐसे में 17 परीक्षा केंद्रों के बनाने की कवायद चल रही है। बीएड प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सर्वोदय पीजी कालेज घोसी की प्राचार्य को संयोजक बनाया गया है। इस बाबत सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी की प्राचार्य और परीक्षा संयोजक डॉ. वंदना पांडेय का कहना है कि बीएड प्रवेश परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed