{"_id":"69e0a4c0474f573fb7031ac7","slug":"seven-injured-in-road-accident-following-collision-between-pickup-and-dcm-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में सड़क हादसा: तिलक कार्यक्रम से लौटते समय पिकअप और डीसीएम की हुई जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में सड़क हादसा: तिलक कार्यक्रम से लौटते समय पिकअप और डीसीएम की हुई जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल
Thu, 16 Apr 2026 02:28 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:28 PM IST
सार
Mau News: मऊ जिले की घोसी कोतवाली के बड़ागांव राजभर बस्ती के पास पिकअप और डीसीएम की जोरदार टक्कर हुई। रात के अंधेरे में तिलक समारोह से लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली के बड़ागांव राजभर बस्ती के पास बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार पिकअप और डीसीएम की आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में तिलक समारोह से लौट रहे एक ही मोहल्ले के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार निवासी अरुण कुमार का बुधवार को तिलक था। घोसी नगर पंचायत के मदापुर सम्सपुर निवासी तेज बहादुर (25) ने फल और राजेश चौरसिया (52) ने तिलक समारोह में पान का स्टाल लगाया था। इन दोनों के साथ मदापुर सम्सपुर काजीपुर लठवा निवासी बब्लू (24), विशाल (18), राजेश (21) और अभय (20) इनके साथ काम करने गए थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सरवरपुर भटौली निवासी जयनारायण (60) पिकअप से सभी को लेकर घर लौट रहे थे। अभी बड़ागांव राजभर बस्ती के पास पहुंचे थे कि मऊ की कोपागंज की तरफ से आ रही डीसीएम से पिकअप की टक्कर हो गई। पिकअप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम का चालक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज प्रताड़ना का आरोप; ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर
चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर गहरे जख्म देख डॉक्टर ने हायर सेंटर जाने की सलाह दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस टीम ने पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करा दिया है।