{"_id":"68e806499579d7614608c9f4","slug":"service-tax-office-should-be-shifted-to-mau-mau-news-c-295-1-svns1028-134723-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सेवा कर कार्यालय को मऊ स्थानांतरित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सेवा कर कार्यालय को मऊ स्थानांतरित किया जाए
विज्ञापन
सेलटैक्स कार्यालय पर असिस्टेंट कमिश्नर सीजीएसटी बीके विद्यार्थी को ज्ञापन सौंपते पूर्व अध्यक्ष
मऊ। राज्य कर कार्यालय स्थित अधिवक्ता कक्ष में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आजमगढ़ के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय को मऊ स्थानांतरित करने की मांग की गई।
इस दौरान केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर सहायक आयुक्त आजमगढ़ मंडल बृज किशोर विद्यार्थी, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधीक्षक मऊ रेंज बृजेश सिंह, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर पंजीयन प्रकोष्ठ के प्रभारी अधीक्षक सूर्यकांत मौर्य और मऊ रेंज के निरीक्षक अमित सक्सेना का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्वागत गीत वरिष्ठ सदस्य पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात पांच सूत्री ज्ञापन असिस्टेंट कमिश्नर सीजीएसटी बीके विद्यार्थी को दिया गया। बार-बेंच की बैठक में जीएसटी में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधित्व और फर्जी पंजीयन पर चर्चा की गई। इसी के साथ अधिवक्ता कक्ष में उपस्थित सदस्यों ने पंजीयन के समय जीएसटी पोर्टल से संबंधित समस्याओं से भी अवगत कराया। कहा कि बलिया गाजीपुर और आजमगढ़ के केंद्र में मऊ स्थित है। इस कारण आजमगढ़ में संचालित होने वाले केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय को मऊ स्थानांतरित किया जाए, जिससे व्यापारियों व अधिवक्ताओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक का संचालन पूर्व मंत्री अमरेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में शिवाजी सिंह, शब्बीर अहमद, गणेश प्रसाद, शहजाद अहमद, अलाउद्दीन बादशाह आदि शामिल थे।