Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Service lane means...incomplete, encroachment and cow dung cakes

Mau News: सर्विस लेन मतलब...अधूरी, अतिक्रमण और उपले

Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Service lane means...incomplete, encroachment and cow dung cakes
पिढवल के लाखीपुर के समीप सर्विस लेन पर अतिक्रमण व उपले - फोटो : सांकेतिक
अमिला। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। कई करोड़ से बनी फोरलेन विकास की तस्वीर पेश करती है, लेकिन इसी फोरलेन के किनारे बनी सर्विस लेन की बदहाली इस तस्वीर का दूसरा पहलू उजागर कर रही है। अमिला थानीदास मोड़ से लेकर पिढवल मोड़ तक कहीं सर्विस लेन अधूरी है तो कहीं निर्माण कार्य बीच में ही ठप पड़ा है। जिन हिस्सों में सर्विस लेन बन चुकी है, वहां भी अतिक्रमण होने से लोगों के लिए उपयोगी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

अमिला मोड़ स्थित बाबा थानीदास के समीप सर्विस लेन की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। दक्षिणी और उत्तरी दोनों तरफ सर्विस लेन का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। कहीं सड़क का हिस्सा आधा बना है तो कहीं निर्माण शुरू होने के बाद काम बंद कर दिया गया। जहां सर्विस लेन तैयार है, वहां बालू, लकड़ी के सामान, स्कूली बसों और अन्य वाहनों का कब्जा है। धीरे-धीरे सर्विस लेन की चौड़ाई सिमटती जा रही है।
विज्ञापन

नाले के ऊपर दुकानें, सर्विस लेन पर गाड़ियां
सर्विस लेन के किनारे बने नाले के ऊपर भी दर्जनों अस्थायी दुकानों का कब्जा है। दुकानों पर खरीदारी करने आने वाले लोग अपनी बाइक और चार पहिया वाहन सर्विस लेन पर ही खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर आवागमन बाधित होता है। स्थिति यह है कि कई बार वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को भी रास्ता मिलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिढवल मोड़ पर भी सर्विस लेन अधूरी
पिढवल मोड़ के समीप भी सर्विस लेन की स्थिति इससे अलग नहीं है। यहां भी कहीं निर्माण अधूरा है तो कहीं अस्थायी अतिक्रमण ने आवागमन को मुश्किल बना दिया है। स्थानीय लोगों के लिए सर्विस लेन का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है। जिस सड़क का इस्तेमाल मुख्य फोरलेन पर चढ़े बिना स्थानीय आवागमन के लिए होना चाहिए, वही अब अतिक्रमण और अव्यवस्था की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही है।
अधूरी सर्विस लेन से बन रहे अवैध कट
सर्विस लेन का निर्माण समय से पूरा नहीं होने का असर अब मुख्य फोरलेन पर भी दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए निर्धारित रास्ता नहीं मिलने पर वे जगह-जगह अवैध कट बनाकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच इस तरह सड़क पार करना जानलेवा साबित हो सकता है।
फोरलेन तो बनकर तैयार हो गई। लेकिन सर्विस लेन का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। जहां सर्विस लेन बनी भी है, वहां दुकानदारों और अन्य लोगों का अतिक्रमण है। जिससे राहगीरों को दिक्कतें होती है व घंटों जाम लग जाता है।-अभिषेक राय
सर्विस लेन का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देना था। लेकिन अधूरे निर्माण ने परेशानी बढ़ा दी है। कई जगह सड़क किनारे मिट्टी और गड्ढे हैं। अधूरे सर्विस रोड पर जगह जगह गोबर रखकर उपले तैयार किए जा रहे है। जिससे लगता है कि सर्विस लेन निर्माण की सुधि जिम्मेदार नहीं ले रहे।-संतोष श्रीवास्तव
सर्विस लेन पर जगह-जगह ठेले, वाहन और दुकानों का सामान रख दिया गया है। अतिक्रमण के चलते लोगों को चलने तक की जगह नहीं मिलती। प्रशासन को अभियान चलाकर सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराना चाहिए।-सुरेंद्र यादव

फोरलेन पर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए सर्विस लेन बेहद जरूरी है। लेकिन अधूरी सर्विस लेन और अतिक्रमण के कारण लोगों की जान जोखिम में है। निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।-सोनू गुप्ता

पिढवल के लाखीपुर के समीप सर्विस लेन पर अतिक्रमण व उपले

पिढवल के लाखीपुर के समीप सर्विस लेन पर अतिक्रमण व उपले- फोटो : सांकेतिक

पिढवल के लाखीपुर के समीप सर्विस लेन पर अतिक्रमण व उपले

पिढवल के लाखीपुर के समीप सर्विस लेन पर अतिक्रमण व उपले- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed