फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sensation due to ten cases of corona in district, one dead

जिले में कोरोना के दस केस मिलने से सनसनी, एक की मौत

Sat, 20 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sensation due to ten cases of corona in district, one dead
मऊ। शनिवार की शाम अचानक कोरोना संक्रमित दस मरीजों की रिपोर्ट आने से सनसनी फैल गई। मिले संक्रमितों में तीन फायर कर्मचारी शामिल है। साथ ही एक अधेड़ की रिपोर्ट उसकी मौत होने के बाद शनिवार को आई। जबकि अधेड़ की बीएचयू में उपचार के दौरान शुक्रवार की देर शाम मौत हो चुकी है। रिपोर्ट आने पर पता चला कि दस में से एक की मौत हो चुकी है, जबकि चार प्रवासी है, शेष कांटेक्ट में आकर संक्रमित हुए है। शनिवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 78 हो गई है। इसमें से दो की मौत हो चुकी है। 57 ठीक हो चुकें है, जबकि 19 एक्टिव मरीज है। यह जानकारी शनिवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में मिले कोरोना संक्रमितों में एक मरीज रानीपुर ब्लाक के महतवाना गांव का निवासी है, इसी गांव की मुंबई से आई मां और दो बेटियां संक्रमित मिली थी। इस पर शनिवार को संक्रमित मिले व्यक्ति की सैंपलिंग स्वास्थ्य विभाग ने 15 जून को किया था। संक्रमित व्यक्ति की हिस्ट्री अहमदाबाद से आने की है। इसीक्रम में फतेहपुर मंडाव के विग्रहपुर गांव निवासी संक्रमित भी अहमदबाद से आया है। उसकी सैंपलिंग 15 को हुई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के वलीदपुर पट्टी गांव निवासी और हरिनासाथ गांव निवासी एक -एक व्यक्ति भी संक्रमित मिले है। दोनों गुडगांव से आए थे। इनकी सैंपलिंग 16 जून को हुई थी। जबकि शहर के हट्टी मदारी मुहल्ले में बीते दिनों लखनऊ में संक्रमित मिली महिला के परिवार के दो लोग शनिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा हट्टी मदारी मुहल्ले में मौजूद फायर स्टेशन के तीन आरक्षियों का भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला और पुलिस प्रशासन शहर क्षेत्र में पॉजिटिव मिले मरीजों की हिस्ट्री की जानकारी करने में जुटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि शनिवार को संक्रमित मरीजों के मिलने से जिले में हॉट स्पॉट की संख्या अब 34 हो जाएगी। इससे पूर्व 29 हॉट स्पॉट थे। शहर में दो हॉट स्पॉट खीरीबाग और फायर स्टेशन बढ जाएगा। सीएमओ ने बताया कि मृत अधेड़ को मऊ से वाराणसी ले जाने और मरने के बाद उनके जनाजे में शामिल होने वाले लोगों की ट्रैकिंग की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि अबतक 3625 सैपलिंग में से 3425 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें से 3356 जांच निगेटिव रही। दो की मौत होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 19 है। सभी को उपचार के लिए कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed