फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Self-defense techniques were taught at DAV College.

Mau News: डीएवी काॅलेज में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए

Wed, 09 Sep 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Self-defense techniques were taught at DAV College.
Photo Title
बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब मऊ के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के डीएवी बालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी कल्पना मिश्रा और कांस्टेबल पूनम गुप्ता ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पूनम गुप्ता ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में घबराने के बजाय सतर्कता, साहस और आत्मविश्वास के साथ सामना करने के तरीके बताए। छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीकों का अभ्यास कराया गया। साथ ही संकट के समय आसपास उपलब्ध वस्तुओं और वातावरण का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी कल्पना मिश्रा ने कहा कि हर बालिका को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग और आत्मनिर्भर होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से किसी भी अप्रिय या संदिग्ध स्थिति में बिना घबराए तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना देने की अपील की। क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर सचिव विनीता पांडेय, रुचिका मिश्रा, मीना लाल, रितु अग्रवाल, सुधा त्रिपाठी, मिता जालान, सोनी गुप्ता, सिवा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल और कुसुम वर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed