फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seeing the apathy of the municipality, the residents of the colony picked up a shovel

नगरपालिका की उदासीनता देख कालोनीवासियों ने उठाया फावड़ा

Sun, 08 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Seeing the apathy of the municipality, the residents of the colony picked up a shovel
मऊ नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे सफाई और सैनिटाइजेशन का नवीन सब्जी मंडी के उत्तर तरफ श्रीराम विहार कॉलोनी और माधव पैलेस रोड के आस पास की बस्ती में कोई असर नहीं दिख रहा है। खुलेआम सड़कों पर फैला नाली का पानी और जगह-जगह बने गड्ढे इसकी गवाही दे रहे हैं। नगर पालिका के जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही से नाराज लोग रविवार को खुद फावड़ा लेकर सड़क पर उतर गए। श्रीराम कालोनी के वासिंदों नेसड़क में बने गढ्ढे का पाट डाला। इससे रास्ता आने जाने के योग्य हो गया।
विज्ञापन

नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। खड़ंजे में गढ्ढा हो गया है। हल्की बारिश होने पर गढ्ढे में पानी भर जाता है। नगर पालिका के सफाई सुपरवाइजर को कई बार कहने के बाद भी नाली और रास्ते की सफाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

नाली का खुलेआम पानी अभी आने जाने वालों को परेशानी पैदा कर रहा है। इसी प्रकार माधव पैलेस वाली गली में हाइवे से उतरते ही काफी पुराना खड़ंजा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। थोड़ी सी भी बरसात होने पर यहां खड़ंजे पर पानी भर जाता है। मुहल्लेवालों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। एक बार बरसात होने पर कई दिनों तक पानी लगा रहता है। इस गली में आगे डूडा की ओर से इंटरलाकिंग कराई गई है। लेकिन नाली का निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराया गया है। अधूरी बनी नाली के पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed