फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   seeem ne kiya ee-penshan portal ka shubhaarambh

सीएम ने किया ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ

Sun, 01 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
seeem ne kiya ee-penshan portal ka shubhaarambh
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार के अलावा वहां पर उपस्थित सैकड़ों पेंशनर्स ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देखा। अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ई- पेंशन पोर्टल के आ जाने से पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का श्रीगणेश होगा। ऑनलाइन सेवा पोर्टल के माध्यम से पेंशन तथा पेंशनर से संबंधित सभी सेवाओं का उचित प्रबंधन सुनिश्चित होगा। कहा कि ई-पेंशन पोर्टल सेवा प्रारंभ होने से कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद होने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, तथा सभी सुविधाएं ऑनलाइन हो जाने से किसी कार्यालय या कोषागार जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ई-पेंशन पोर्टल से खातों का भी सत्यापन ऑनलाइन हो जाएगा। ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से पेंशन का भुगतान भी हो जाया करेगा।इससे एक निश्चित समय में पेंशन से संबंधित मामलों का निपटारा होगा और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। ई-पेंशन पोर्टल के आ जाने से कांटेक्टलेस, पेपरलेस, एवं कैशलेस व्यवस्था होगी जिससे भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। ई- पेंशन पोर्टल द्वारा पेंशन जारी करने में उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। ई -पेंशन पोर्टल के आ जाने से इन सभी समस्याओं से निजात मिलेगी एवं कर्मचारी को समय से पेंशन भी मिल जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार के अलावा मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम एवं अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed