घोसी। स्थानीय कोतवाली के परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में ज्वेलरी कारोबारियों की बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा को लेकर उच्च गुणवत्ता का सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं सभी क्षेत्रीय अधिकारियों का मोबाइल नंबर अंकित करने का निर्देश दिया।जिससे अपराध में कमी की जा सकें।इसके साथ ही अपने ग्राहकों के मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड की फोटो काफी भी लेकर सुरक्षित करें।वहीं अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल ने घोसी कोतवाली में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के ज्वेलरी व्यवसाइयों से कहाकि आप सभी सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए।जिसमें दो कैमरे सड़क की तरफ हो, कैमरे को इन्वर्टर से संयोजित करें। सर्राफा व्यवसायों को एक वाट्स एप ग्रुप में अपनी समस्याएं प्रस्तुत करने को कहा गया।संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।सभी स्थानों पर क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नंबर अंकित करने हेतु निर्देशित किया ।बैठक में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष ज्वेलरी व्यवसायों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान करने का आश्वासन पुलिस ने दिया।इस अवसर पर बृजभूषण वर्मा,प्रदीप वर्मा,अनिरुद्ध वर्मा,मनीष वर्मा,गौरव वर्मा,अशीष वर्मा,महेश वर्मा,अनिल कुमार वर्मा,राजेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।