{"_id":"60f703418ebc3e6d57094fa2","slug":"secretary-inspected-the-district-jail-mau-news-vns6015469132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने जिला जेेल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेसिंग से जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवर मित्
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने वीडियो कांफ्रेसिंग से जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेलर ने बताया कि जिला जेल मे 657 कैदी निरुद्ध हैं, जिसमें से 578 पुरुष, 30 महिला तथा 49 नववयस्क बन्दी हैं। सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने जेल अधीक्षक को मीनू के अनुसार तथा गुणवत्तायुक्त भोजन दिए जाने के लिए निर्देश दिया। सचिव के पूछने पर जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी कैदियों का टीकाकरण हो गया है। उन्होंने जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जेल के कैदियों को लीगल एड मुहैया कराए जाने और इसकी जानकारी कैदियों के बीच प्रसारित कराने का निर्देश दिया। सचिव ने प्ली बार्गेनिंग (सौदा अभिवाद) पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि 2005 में इस अवधारणा को 265 ए से 265 एल तक अध्याय 21ए के अंतर्गत इस अवधारणा को लाया गया है। जिसके अंतर्गत मृत्यु दण्ड, आजीवन कारावास तथा सात वर्ष के अधिक के मामलों को छोड़कर अन्य मामलों में अपराधी चाहे तो वादी मुकदमा, परिवादी को क्षतिपूर्ति प्रदान करते हुए अपने मामले को निस्तारित करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।