मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के जमीन बरामदपुर में किन्नरों के लिए 25 बेड के आश्रय स्थल का उद्घाटन किया। कुशवाहा ने कहा कि किन्नरों के साथ किसी तरीके का भेदभाव नहीं करना चाहिए, क्योकि ये लोग भी ईश्वर के बनाए इंसान है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि किन्नरों के लिए सरकार की तरफ से पेंशन योजना, शिक्षा की सुविधा, छात्रवृति का प्रावधान है। अधिवक्ता गुंजा सिंह ने कहा कि किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार ने कई पहल कीा है। इस दौरान गुडिया, मुन्न, रिया, चांदनी, नरगिस, माधुरी, शालिनी, ज्योति, छोटी, पूजा, तनू, रिमझिम, मीना, रितेश, रितिका, हाजीमल, रफीक, मनीषा, जुली, धनिया आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम मुहम्मदाबाद गोहना का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से ऋषिकेश, विजय कुमार, संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।