फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Secondary schools will open from July 6, admission process will start

छह जुलाई से खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय, शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

Sat, 04 Jul 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Secondary schools will open from July 6, admission process will start
मऊ। नगर सहित जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालय छह जुलाई से खुल जाएगें। केवल प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी ही विद्यालय जाएंगे। विद्यालय खुलने के बाद नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही शिक्षक ऑनलाइन क्लास शुरू करने के लिए छात्र छात्राओं को वाट्सएप ग्रुप से जोड़कर ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रेरित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को इस आशय का पत्र जारी किया है। जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 319 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक विद्यालय बंद चल रहे हैं। ऐसे में शासन की तरफ से सभी माध्यमिक विद्यालयों को छह जुलाई से खोलने का फरमान किया जाएगा। केवल प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी ही विद्यालय जाएंगे। छह जुलाई से ही स्कूलों में नए सत्र की तैयारियां शुरू होंगी। अधिकतम 15 जुलाई तक सभी विद्यालयों को 15 जुलाई तक ऑनलाइन क्लास शुरू करने निर्देश गया है।शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए हर दिन स्कूल भवन, फर्नीचर आदि को सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यालय आने वाले शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। किसी कर्मचारी का टेंपरेचर सामान्य से अधिक हो तो उन्हें विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed