{"_id":"69c6d01224b52a2b030f82a4","slug":"secondary-schools-will-have-prayer-meetings-in-english-once-a-week-mau-news-c-295-1-svns1028-142958-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: माध्यमिक विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन अंग्रेजी में होगी प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: माध्यमिक विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन अंग्रेजी में होगी प्रार्थना सभा
विज्ञापन
नई शिक्षा व्यवस्था में जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा अंग्रेजी में आयोजित होगी। वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 का शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू कर दी जाएगी।जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं।
नया शिक्षा सत्र शुरू होने में पांच दिन ही शेष हैं, लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों की व्यवस्था में किए गए अहम बदलाव को क्रियान्वित करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
इस बार माध्यमिक विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा अनिवार्य रूप से अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा छात्रों को देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रखने के लिए उनसे रोजाना विद्यालयों में समाचार पत्र पढ़वाया जाएगा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के आवेदन से पहले अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना भी अनिवार्य होगा। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में कक्षा नौ के पंजीकरण के समय छात्रों के विवरण का मिलान विद्यालयीय अभिलेखों से किया जाएगा।
बोर्ड ने कक्षा नौ और कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक प्रोजेक्ट कार्य को भी कैलेंडर में शामिल किया है। वार्षिक परीक्षा के बाद छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार प्रोजेक्ट दिए जाएंगे। इन्हें नया सत्र शुरू होने पर प्रस्तुत करना होगा। विद्यालय निरीक्षण के दौरान अधिकारी इन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी करेंगे।
इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से किए गए बदलाव के मामले में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।