{"_id":"a4c00fd12dd0ae20a8bbccb9de3ec261","slug":"seal-the-gas-receptacle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर गैस गोदाम सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पर गैस गोदाम सील
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के डोमनपुरा हिब्बा में रविवार को मोहल्लेवासियों द्वारा गैस सिलेंडर की घटतौली पकड़े जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिलापूर्ति विभाग और बाटमाप विभाग ने लोगों द्वारा जब्त गैस सिलेंडर को थाने लाकर इसकी तौल की।
जिसमें सिलेंडर का तौल कम पाया गया। इसकी सूचना जिलापूर्ति अधिकारी को दी गई। साथ ही घटतौली में एजेंसी के खिलाफ चालान किया गया। जिलापूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट माता पोखरा स्थित मऊ गैस एजेंसी पहुंचे वहां पर रिकार्ड में कुछ गड़बड़ी मिलने के बाद गोदाम को सील कर दिया। साथ ही इंडियन आयल कंपनी को गैस एजेंसी पर कार्रवाई करने की लिखित शिकायत की।
रविवार को डोमनपुरा हिब्बा में सभासद मुहम्मद अतहर ने गैस सिलेंडर में घटतौली पकड़ी थी। इसके बाद गैस एजेंसी पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए दक्षिणटोला थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू को लिखित शिकायत की थी। मोहलेवासियों की तहरीर के बाद पुलिस ने सोमवार को मोहल्ले में पहुंचकर ट्राली सहित सभी सिलेंडर जब्त कर लिए।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति विभाग और बाटमाप विभाग डोमनपुरा हिब्बा मोहल्ले में पहुंचा। थाने से सिलेंडर गैस को मंगाकर उसका वजन किया। सिलेंडर में गैस कम मिली।
जिलापूर्ति अधिकारी वीके सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू ने माता पोखरा स्थित मऊ गैस एजेंसी गोदाम पर पहुंचकर रिकार्ड और सिलेंडर का मिलान किया। 94 गैस सिलेंडर कम मिले। इसपर जिलापूर्ति अधिकारी वीके सिंह ने गोदाम को सील करा दिया।
जिलापूर्ति अधिकारी वीके सिंह ने इस संबध में बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। गैस घटतौली के संबध में एजेंसी पर कार्रवाई के लिए इंडियन आयल कंपनी को लिखित शिकायत की गई है।