{"_id":"5b5ca98a4f1c1b51748b78e0","slug":"seal-running-school-without-recognition-in-alinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीनगर में बिना मान्यता के चल रहा स्कूल सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीनगर में बिना मान्यता के चल रहा स्कूल सील
mau
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर एसडीएम ने कोपागंज ब्लाक में संचालित हो रहे बिना मान्यता वाले एक स्कूल को सील कर दिया। शनिवार को सदर एसडीएम अनूप वर्मा और कोपागंज बीईओ आरपी राम की टीम ने यह अभियान चलाया। टीम ने तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अलीनगर स्थित लालबहादूर मेमोरियल स्कूल बिना मान्यता के संचालित होता मिला। इन सभी के कक्ष मानक विहीन, निजी प्रकाशनों की किताबें, अप्रशिक्षित शिक्षक काम कर रहे थे। टीम ने स्कूल सील कर दिया।
एसडीएम अनूप वर्मा ने बताया कि बच्चों को नजदीकी मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना मान्यता वाले स्कूल को सील करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
एसडीएम अनूप वर्मा ने बताया कि बच्चों को नजदीकी मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना मान्यता वाले स्कूल को सील करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन