{"_id":"69e09c17109df1185a04aa5e","slug":"sdo-amit-kumar-demands-bribe-for-transfer-suspended-on-energy-minister-ak-sharma-orders-in-mau-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मऊ में एसडीओ ने ट्रांसफर के नाम पर मांगी रिश्वत, ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर निलंबित; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मऊ में एसडीओ ने ट्रांसफर के नाम पर मांगी रिश्वत, ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर निलंबित; जांच शुरू
Thu, 16 Apr 2026 01:56 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:56 PM IST
सार
Mau News: मऊ जिले के उपखंड अधिकारी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसका संज्ञान लेकर ऊर्जा मंत्री ने उसे निलंबित कर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
calling
- फोटो : istock
विस्तार
मऊ जिले के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एसडीओ अमित कुमार के वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए बुधवार की देर रात ही निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से वार्ता कर मामले की गहन जांच कराते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बता दें कि उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनके द्वारा ट्रांसफर के नाम पर पांच हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। इस मामले में मंत्री एके शर्मा ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के मामले किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
सुनें- बातचीत का ऑडियो
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि शासन की छवि को धूमिल करने वाले तथा अनुशासनहीनता में लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।