फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM investigates the suspension of Kanungo and Lekhpal

कानूनगो और लेखपाल को निलंबन मामले में एसडीएम ने किया जांच पड़ताल

Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
SDM investigates the suspension of Kanungo and Lekhpal
थाना क्षेत्र के भेडियाधर गांव में वर्षो से चल रहे एक विवादित जमीन चाहरदीवारी की दीवार को गिरवाने में उपजिलाधिकारी द्वारा कानूनगो और लेखपाल को निलंबित किए जाने के मामले में कानूनगो और लेखपाल की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को अपराह्न एसडीएम आशुतोष राय ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र के ग्राम भेडियाधर में गाटा संख्या 463 कीआबादी की जमीन है। उस जमीन पर निर्मल राम पुत्र दमड़ी राम ईट की चाहरदीवारी बना कर कब्जा किया हुआ था। जिसपर से कब्जा हटाने के लिए पड़ोसी संतोष राम पुत्र बालचंद राम ने कई बार आला अधिकारियों से गुहार लगाई थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने कब्जा को न हटा सके थे कि गत 12 फरवरी को संतोष राम ने पुन: कब्जा हटाने के लिए शिकायती पत्र पूर्व एसडीएम रहे सीएल.सोनकर को दिया था। जिसके निर्देश पर निस्तारण करने के लिए मौके पर लेखपाल शंकर चौहान, कानूनगो विजय सिंह और थानाध्यक्ष पारस सिंह पुलिस बलके साथ पहुचकर चाहरदीवारी को गिरवा दिया था। जिसकी शिकायत दूसरे पक्ष के निर्मल राम ने एसडीएम रामभुवन तिवारी से की। जिसपर 14 फरवरी को शाम एसडीएम ने लेखपाल और कानूनगो को निलंबित कर दिया था। निलंबित कानूनगो विजय सिंह ने अपने निलंबित होने की जांच कराने की मांग जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत एसडीएम. मुहम्मदाबाद गोहना आशुतोष राय ने अपने कार्यालय के पेशकार पवन कुमार, सहयोगी लालता यादव, लालबहादुर और लेखपाल अविनाश सिंह के साथभेड़ियाधर गांव पहुचकर प्रकरण की जांच की व पूछ ताछ की।इस बाबत एसडीएम आशुतोष राय का कहना था कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed