{"_id":"673f683e8363e4fc140509d4","slug":"scorpit-heated-three-young-boys-in-mau-one-died-two-critical-condition-family-member-chaos-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की टक्कर से हवा में उछलकर दूर गिरे तीन युवक, एक की माैत, दो की हालत गंभीर; कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की टक्कर से हवा में उछलकर दूर गिरे तीन युवक, एक की माैत, दो की हालत गंभीर; कोहराम
Thu, 21 Nov 2024 10:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:37 PM IST
सार
मऊ में दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर गहमर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। एक युवक ने दम तोड़ दिया था। जो घायल थे, उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। इसकी सूचना परिजनों को भी दी गई। बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में माैजूद परिजन और युवक की फाइल फोटो (इनसेट)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के गहमर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 124 सी पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों में एक युवक की मौत ही हो गई, जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से घायल यवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान गहमर कोतवाली के गहमर गांव के टिकाराय पट्टी निवासी प्रेम सिंह के पुत्र गोलू (24) के रूप में हुई है। जबकि दोनों घायल युवक भी गहमर के टिकाराय निवासी विशाल सिंह (22) पुत्र रामदेव व अरविंद सिंह (23) पुत्र अरुण के रूप में हुई।
विज्ञापन
तीनों युवक भदौरा की तरफ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव गहमर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक खुदरा मोड़ से पहले शिव मंदिर के पास पहुंची थी कि अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक पर सवार गोलू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विशाल और अरविंद बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक और घायलों के परिजन सहित ग्रामीणों भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों के चित्कार से मौके पर मौजूद ग्रामीण गमगीन हो गए थे।