फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scorpio truck full of baratis collided, ten injured

बरातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, दस घायल

Wed, 16 Nov 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Scorpio truck full of baratis collided, ten injured
मधुबन थाना क्षेत्र के मधुवन-बेल्थरा रोड स्थित कटघरा शंकर दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार की देर रात बरातियों से भरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी के गंगऊपुर गांव निवासी नसिम पुत्र अकरम अली की बरात मंगलवार को रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतहपुर तालरतोय निवासी अब्दुल कलाम के यहां गई थी। यहां से देर रात करीब 11 बजे शादी समारोह से लौटते समय बरातियों से भरी स्कॉर्पियो मधुबन बेल्थरा मार्ग स्थित कटघरा शंकर दुर्गा मंदिर के समीप ट्रक से टकरा गई। हादसे में प्रदीप (20) निवासी गंगउपुर, अंकित साहनी (25) गंगउपुर, दीपक सिंह (22) हृदयपट्टी, रोहित यादव (30) नेवादा, अभिषेक (17) गंगउपुर, राहुल चौहान गंगउपुर, शालू यादव (18) गंगउपुर सहित दो अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसेे के बाद ट्रक चालक फरार
हादसे के समय ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। हादसा होने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालात गंभीर होने पर पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed