फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scorpio loaded with wedding guests overturns in roadside pit, eight injured

Mau News: बारातियों से भरी स्कार्पियो सड़क किनारे बने गड्ढे में पलटी, आठ घायल

Fri, 07 Jun 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Scorpio loaded with wedding guests overturns in roadside pit, eight injured
फतेहपुर मंडाव-मधुबन। रामपुर के गुरम्हा मर्यादपुर के पास बृहस्पतिवार की सुबह तेज गति से बेल्थरारोड जा रही स्कॉर्पियो सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में घायल बराती वैवाहिक कार्यक्रम के बाद अपने गतंव्य स्थान को लौट रहे थे। बुधवार रात बलिया के ग्राम बहुता से पिपरीडीह में बारात आई थी। बृहस्पतिवार सुबह बारात लौट रही थी। अभी बारात की स्कार्पियो गुरम्हा मर्यादपुर के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने सहायता कर सभी को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। इलाज के दौरान घायलों में एक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। लेकिन 70 वर्षीय मेहीलाल निवासी ग्राम बहुता जिला बलिया, 60 वर्षीय सुदर्शन निवासी ग्राम बहुता बलिया एवं 45 वर्षीय राजेंद्र जायसवाल निवासी बेल्थरा रोड बलिया की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में रामपुर प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर मंडाव भेजा। सड़क किनारे गड्ढे में फंसे स्कॉर्पियो को निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed