फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scorpio collides with nilgai on four-lane highway; five people survive

Mau News: फोरलेन पर नीलगाय से टकराई स्काॅर्पियो, पांच लोग बचे

Thu, 01 Oct 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with nilgai on four-lane highway; five people survive
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह के समीप बृहस्पतिवार को फोरलेन पर तेज रफ्तार स्काॅर्पियो सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्काॅर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में स्काॅर्पियो सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बताया गया कि देवरिया जिले के रहने वाले लोग अलसुबह स्काॅर्पियो और एक कार से त्रिपिंडी पूजन के लिए वाराणसी गए थे। पूजन संपन्न कराने के बाद दोनों वाहनों से वापस घर लौट रहे थे। कार स्काॅर्पियो से आगे चल रही थी। इसी दौरान घोसी क्षेत्र के सोनाडीह के पास फोरलेन पर अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय स्काॅर्पियो के सामने आ गई। चालक ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज गति के कारण स्काॅर्पियो नीलगाय से जा टकराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मृत नीलगाय को सड़क से हटवाया और क्षतिग्रस्त स्काॅर्पियो को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। हादसे में स्काॅर्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए। इस बाबत कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में हैं, घायलों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed