फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   'Samuh Sakhis' have demanded an increase in their honorarium to 20,000

Mau News: समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की उठाई मांग

Fri, 02 Oct 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
'Samuh Sakhis' have demanded an increase in their honorarium to 20,000
कोपागंज ब्लाक पर पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। संवाद
कोपागंज। विकासखंड कोपागंज की समूह सखियों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर वर्तमान में मिल रहे दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय में वृद्धि कर न्यूनतम 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। समूह सखियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने और परिवारों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

ज्ञापन में समूह सखियों ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूहों का गठन कराने, बैंक में खाते खुलवाने, नियमित बैठक कराने, प्रस्ताव लिखने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ दिलाने, समूहों की एमआईएस फीडिंग कराने और समूहों के फंड की डिमांड कराने समेत विभिन्न कार्य करती हैं। समूह सखियों ने खंड विकास अधिकारी से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उचित कार्रवाई करने तथा मानदेय बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव सक्षम उच्च अधिकारियों को भेजने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विकासखंड कोपागंज की समस्त समूह सखियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed