फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scorched teenager dies due to current in fan

पंखा में उतरा करेंट, झुलसा किशोर, इलाज के दौरान मौत

Sun, 11 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Scorched teenager dies due to current in fan
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के गहना गांव निवासी किशोर शनिवार की देर पंखे में करेंट उतरने से पास में सोया में एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आनन फानन में परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल लेे गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहना ग्राम पंचायत के अवरनापुर निवासी हर्षित यादव 13 पुत्र राजेश शनिवार की रात अपने परिजनों के साथ कमरे में सोया हुआ था। रात करीब दो बजे ट्रांसफार्मर में फाल्ट के बाद हाईवोल्टेज घर में उतर गया। इस दौरान हर्षित के पास लगे पंखे में करेंट उतरने से वह उसकी जद में आ गया। जहां वो गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं उसे बचाने के दौरान उसकी मॉ सुनिता तथा पिता राजेश भी झुलस गए। घटना के बाद परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। वहीं उसके माता पिता का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed