फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Scientists taught farmers the tricks of modern farming

Mau News: वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाया आधुनिक खेती का गुर

Tue, 27 Feb 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Scientists taught farmers the tricks of modern farming
मऊ। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की तरफ से नगर स्थित रोज गार्डन में किसानों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन योजना में ड्रिप इरिगेशन, मिनी और पोर्टेबल स्प्रिंकलर की सिंचाई विधि के बारे में किसानों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में कम लागत में अधिक मुनाफा की खेती कैसे की जाए और साथ ही साथ जल संरक्षण कैसे किया जाए, इस बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया। इस कार्यशाला में कोपागंज, रानीपुर, रतनपुरा और मुहम्मदाबाद विकासखंड के 50 किसानों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंगद प्रसाद ने आम, अमरूद के बागों में ड्रिप सिंचाई के प्रयोग के साथ ड्रिप और स्प्रिंकलर के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य के लाभ के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. लाल पंकज सिंह, डॉ. हिमांशु राय ने स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, साग भाजी फसलों में जल संरक्षण के बारे में बताया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. नीरज वर्मा ने गन्ने की फसल में ड्रिप के प्रयोग से होने वाले आर्थिक बचत और सह फसली खेती करते हुए खेती को दोगुनी लाभकारी बनाने के लिए ड्रिप सिंचाई से जुड़ने का आह्वान किया। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन कार्यक्रम में 90 प्रतिशत तक अनुदान और योजना में पंजीकरण के साथ लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गार्डन में मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किसानों को उन्नत साग भाजी बेहन की पौध उत्पादन तथा सरकार द्वारा छूट पर दो रुपये में प्रति पौध की विक्रय दर से भी किसानों को अवगत कराते हुए नगद मूल्य पर 1000 से अधिक बेहन पौध भी विक्रय की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यान निरीक्षक अरुण कुमार यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, विकासखंड प्रभारी चंद्रभान, सुनील कुमार गुप्त, बालजीत, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed