फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Schools were not allocated to the teachers who have moved

तीन माह बाद भी अंतरजनपदीय शिक्षकों को नहीं आवंटित हो सका स्कूल:

Mon, 12 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Schools were not allocated to the teachers who have moved
मऊ। शासनादेश न होने के कारण दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 87 शिक्षकों को अभी स्कूल आवंटित नहीं किए जा सके हैं। उन्हें प्रतिदिन बीएसए कार्यालय में हाजिरी लगानी पड़ रही है। स्कूल आवंटित न होने के कारण इन शिक्षकों का वेतन भुगतान भी नहीं हो रहा है जिससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद जनवरी के अंतिम सप्ताह में म्यूचुअल ट्रांसफर प्रणाली के तहत 53 शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण हुआ। वहीं गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर इतने ही शिक्षक जिले में आए। साथ ही अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत डिमोशन हुए 31 और शहरी क्षेत्रों के तीन समेत कुल 87 शिक्षकों की ज्वाइनिंग बीएसए दफ्तर में कराई गई। इन शिक्षकों को अभी तक स्कूल आवंटित नहीं किया जा सका है। इन शिक्षकों को प्रतिदिन बीएसए दफ्तर में हाजिरी लगानी पड़ रही है। अधिकारियों के अनुसार शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। स्थानीय स्तर से कुछ भी नहीं होगा। उधर, शिक्षकों का कहना है कि जिले के जितने शिक्षक गैरजनपद गए, उतने ही स्थानांतरण के बाद यहां आए हैं। ऐसे में रिक्तियों की सूची तैयार कराने और ऑनलाइन स्कूलों के आवंटन की प्रक्रिया अव्यवहारिक है। इस पर रोक लगाते हुए तत्काल स्कूल आवंटित किए जाएं। प्रभारी बीएसए राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शासन का निर्देश मिलते ही शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed