फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School waived four months fee on MLA's appeal

विधायक की अपील पर स्कूल ने माफ किया चार माह की फीस

Fri, 31 Jul 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
School waived four months fee on MLA's appeal
चार माह का शिक्षण शुल्क माफ करने का सहमति पत्र घोसी विधायक विजय राजभर को सौंपते दयानंद बाल विद्या - फोटो : MAU
मऊ। नगर के आर्यसमाज स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने चार माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया। प्रबंधन की इस नेक कदम से संक्रमण काल में आर्थिक रूप से परेशान चल रहे कई अभिभावकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दयानंद बाल विद्या मंदिर में आर्य समाज के उपमंत्री प्रशांत रत्नम सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशांत रत्नम सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में बढ़ते मामले से जहां पूरा देश परेेशान हैं। इसका असर फैक्ट्री, कंपनी, लूम, लघु उद्योग, व्यापार, प्राइवेट कंपनी आदि जगहों पर देखने को मिल रहा हैं। लोगों को आर्थिक रूप से भी जूझना पड़ रहा हैं। बोले कि इस समस्या को देखते हुए घोसी विधायक विजय राजभर ने स्कूल फीस माफ करने की अपील की थी। विधायक की अपील वह लोगों को जनहित को देखते हुए अप्रैल, मई, जून तथा जुलाई माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया है। वहीं आर्य समाज के अध्यक्ष उदयप्रताप आर्य ने कहा कि आर्य समाज सदैव देशहित तथा समाजहित में कार्य करता आ रहा है। इस मौके पर प्रबंधक अशोक आर्य, मंत्री सुमित राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed