फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School manager duped of Rs 15 lakh in the name of cold storage, case filed against four

Mau News: कोल्ड स्टोरेज के नाम पर स्कूल प्रबंधक से 15 लाख की ठगी, चार पर केस दर्ज

Mon, 03 Nov 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
School manager duped of Rs 15 lakh in the name of cold storage, case filed against four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोपागंज। थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रबंधक ने कोल्ड स्टोरेज खुलवाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पर चार के खिलाफ केस दर्ज कराया। प्रबंधक ने बताया कि मनीष राय, अजीत राय पुराने परिचित हैं।
इन लोगों ने मो. मुस्तफा और अब्दुल्ला नामक व्यक्तियों से मिलवाकर कहा कि उनकी फर्म “न्यू गोल्ड एंटरप्राइजेज” ब्लू स्टार कंपनी की डीलर हैं। कोल्ड स्टोरेज का काम करते हैं। उन्हें भरोसे में लेकर आरोपियों ने 11 लाख बैंक खाते में ट्रांसफर कराया जबकि 5 लाख नकद लिए।
विज्ञापन

पैसे लेने बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। जब उन्होंने ब्लू स्टार कंपनी से जानकारी ली तो पता चला कि यह फर्म अधिकृत डीलर नहीं है। पैसा मांगने पर मुस्तफा ने 15 लाख का चेक दिया, जो बैंक में “सिग्नेचर मिसमैच” होने के कारण बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो मुस्तफा, अब्दुल्ला और मनीष राय और अजीत राय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed