{"_id":"604a556c8ebc3ec89761eeb9","slug":"scarpies-collide-in-eriksha-five-injured-mau-news-vns5793754183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो ने ईरिक्शा में मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र के मुसरदह मोड़ पर ई रिक्शा में स्कार्पियों की भिड़त के बाद क्षतिग्रस्त ई रिक्शा।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुसदरदह मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजे बेकाबू स्कार्पियो चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में सवार दंपती और उसके दो बच्चे और चालक घायल हो गए। घटना के बाद स्कार्पियो चालक को लोगों ने उसे पकड़ लिया। स्थानीय दो युवकों ने लोगों की मदद से पांचों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां महिला और चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर निवासी एकलाख अहमद (40) अपनी पत्नी मरीना (38) और दोनों बेटियां आकशा (8), साहिबा (6) के साथ अपने ससुराल बहादुरगंज जिला गाजीपुर गया था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह ई रिक्शा से घर जाने के लिए मऊ आ रहे थे। अभी वह शहर कोतवाली के मुसरदहमोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज गति से स्कार्पियों ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वहीं स्कार्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई, लेकिन बालू डंप होने से वाहन अनियंत्रित होने बच गई। उधर हादसे में ई रिक्शा चालक तथा सवार एकलाख तथा उसका परिवार घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ एंबुलेंस को दी। बावजूद 30 मिनट बीतने के बाद भी न तो पुलिस पहुंची न ही एंबुलेंस। उधर घटना के बाद वहां के स्थानीय निवासी अमित मद्देशिया तथा दीपू ने अपने दूसरे साथियों की मदद से पांचों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मरीना के सिर में गंभीर चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। उधर चालक की हालात भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।