फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saved the life of the needy by giving blood

खून देकर जरुरतमंद की बचाई जान

Thu, 03 Mar 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Saved the life of the needy by giving blood
जरूरतमंद के लिए नगर के फातिमा अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करते जेपी हीरो के प्रोपराइटर श? - फोटो : MAU
मऊ। जिले में ऐेसे कुछ लोग हैं, जो रक्तदान के लिए जाने जाते हैं। समय-समय पर रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उद्देश्य सिर्फ लोगों की जान बचाना होता है। ऐसे ही लोगों में एक है घोसी निवासी 37 वर्षीय शैलेंद्र मिश्रा। जेपी हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर शैलेंद्र मिश्रा जरूरत पड़ने पर रक्तदार को पहुंच जाते हैं। बृहस्पतिवार को रक्तदान कराने वाले समाजसेवी राजन वैदिक से ग्रुप पोस्ट के जरिए जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि नगर के प्रकाश नर्सिग होम में गुलौरी निवासी बिंदू राजभर 15 को पैर के फैक्चर के आपरेशन में खून की जरूरत है वह सब काम छोड़कर अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। शैलेंद्र मिश्रा बताते हैं कि वह अब तक पांच बार रक्तदान कर चुके है। पहली बार रक्तदान अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैंप में किया था। इसके बाद से वह रक्तदान को लेकर सक्रिय रहते है। बताते हैं कि वह स्वयं तो रक्तदान करते हैं बल्कि अपने कार्यालय के दूसरे साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। बताया कि गत दिवस एक जरुरतमंद को एक यूनिट रक्त की जरुरत पड़ने पर सेल्स मैनेजर अभय शंकर पांडेय ने रक्तदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed