फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Save children from sunstroke and heat

Mau News: लू और गर्मी से हर हाल में बच्चों को बचाएं, खेलकूद सुबह ही कराएं

Fri, 12 May 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Save children from sunstroke and heat
भीषण गर्मी के प्रकोप जारी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी परिषदीय सहित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए बच्चों को लू तथा धूप से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी किया है। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय, 97 सहायता प्राप्त, 57 समाज कल्याण तथा पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं। तेज का प्रकोप जारी रहने से तापमान में बढ़ाव का क्रम जारी है। तापमान 40 से पार कर जा रहा है। ऐसी स्थिति में लू लगनी की आशंका बच्चों में सबसे अधिक रहती है। शासन की तरफ से बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की गई हैै। विद्यालय स्तर पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय ऐसे उपायों को अपनाए जिससे बच्चों को प्रचंड गर्मी, उच्च तापमान एवं हीट वेब से सुरक्षा प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन

इसके तहत बच्चों को धूप में किसी भी प्रकार के कार्यों या गतिविधियों में न लगाया जाए। खेल व अन्य आउटडोर गतिविधियां पूर्वाह्न नौ बजे से पहले पूर्ण कर ली जाएं। विद्यालय प्रार्थना सभा धूप रहित क्षेत्र अथवा कक्षाओं में आयोजित की जाए। विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। साथ ही विद्यार्थियों को लू से बचने के लिए समय-समय पर उचित और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के महत्व से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

बच्चों को अपने साथ पानी की बोतलें लाने के लिए कहा जाए और बच्चों के बोतलों में पानी अवश्य हो। इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाए। शौचालयों की स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालय स्तर पर फर्स्ट एंड किट की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि बच्चों को लू तथा धूप से बचाव के लिए गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed