फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Savarenge adopting children at home

आदर्श अपनाकर संवारंेगे बच्चों का कल

Mon, 05 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 05 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Savarenge adopting children at home
टीचर्स डे पर केक काटती शिक्षिकाएं
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गोष्ठियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही आदर्श शिक्षक बनने तथा विद्यार्थियों को आदर्श बनाने का संकल्प लिया। वहीं बच्चों ने गुरुओं को उपहार भेंट किया।
विज्ञापन



नगर स्थित ख्वाजाजहांपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अखिल  भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही महापुरुषों के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालने के साथ ही बच्चों को मूल कर्तव्य के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका दुर्गावती देवी, शिक्षक रामानंद सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



नगर के हकीकतपुरा स्थित मिलींद शिक्षण संस्थान में छात्र छात्राओं ने केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर लालजी यादव, शुभम, दिनेश आदि शामिल थे। इसी क्रम मेें नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर  भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि डॉ. अलका राय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा विद्यालय की संरक्षिका स्व. चंद्रा पाल के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर को स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि शिक्षक ही समाज का मार्गदर्शक होता है। इस अवसर पर शिक्षकगण तथा प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल रहे। इसी क्रम में बाबूनंदन इंटर कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से  मनाया गया।



इसी क्रम में नगर स्थित किड्स केयर स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लघुता सिंह ने कहा कि शिक्षक ही देश को सही दिशा दे सकता है। इसी क्रम में आदिशक्ति कालेज ताजोपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रामजन्म सिंह सहित शिक्षक शामिल थे। नगर के सनबीम स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक ने देश के प्रथम  उपराष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर  माल्यार्पण किया।बच्चों ने विभिन्सांस्कृतिक कार्यक्रम पेेश कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed