फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Satyendra Rai became the SP election in-charge of Nainital

सत्येंद्र राय बने नैनीताल के सपा चुनाव प्रभारी

Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Satyendra Rai became the SP election in-charge of Nainital
मऊ। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में होने हैं। इसके मद्देनजर सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के क्रम में उत्तराखंड के सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने प्रदेश के चुनाव प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में मऊ जनपद के शहरोज निवासी तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नैनीताल का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रभारियों से उम्मीद जताई है कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाकर 2022 विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे। सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरे उतरेंगे। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed