{"_id":"69ff828d6f52c444d607b864","slug":"satyams-unbeaten-192-powered-vedanta-devils-to-a-six-wicket-win-mau-news-c-295-1-svns1029-145253-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सत्यम के नाबाद 192 रनों से वेदांत डेविल्स छह विकेट से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सत्यम के नाबाद 192 रनों से वेदांत डेविल्स छह विकेट से जीती
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर शनिवार को वेदांत प्रीमियर लीग के तहत रॉयल चैलेंजर वेदांत और वेदांत डेविल्स के बीच 20-20 मैच खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर ने 20 ओवर में 233 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत डेविल्स ने सत्यम पांडेय के नाबाद 192 रन की मदद से छह विकेट से मैच जीत लिया।
मैच में रॉयल चैलेंजर वेदांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 233 रन बनाए। इसमें कप्तान यश रघुवंशी ने 85 रन, आदित्य चौहान ने 26 रन, आर्यन प्रजापति ने 64 रन और देव सिंह ने 29 रन बनाए।
वहीं, वेदांत डेविल्स की ओर से अनंत सिंह को दो विकेट मिले, जबकि राजवीर, आर्यन चौरसिया और सत्यम पांडेय को एक-एक विकेट मिला।
234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत डेविल्स की टीम शुरू से ही आक्रामक रही। बल्लेबाज सत्यम पांडेय ने एक छोर संभालते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
उन्होंने 80 गेंदों में नाबाद 192 रन की शानदार पारी खेली। टीम का कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रॉयल चैलेंजर वेदांत की ओर से गेंदबाज आर्यन चौरसिया और यश रघुवंशी को एक-एक विकेट मिला, जबकि दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
मैच के सुपर हीरो, मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच सत्यम पांडेय रहे। बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच अनंत सिंह और बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच प्रांजल जायसवाल बने। बेस्ट पुअर परफॉर्मेंस ऑफ द मैच संयुक्त रूप से आदित्य चौहान और अन्नू भारती को मिला। मैच के अंपायर राजा चौहान और कौशल यादव रहे।