फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu grew 30 cm in 24 hours

24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ी सरयू

Tue, 02 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Saryu grew 30 cm in 24 hours
दोहरीघाट। नेपाल की ओर से सरयू नदी में दो लाख अस्सी हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। 24 घण्टे में नदी का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ गया। वृद्धि की यही रफ्तार रही तो अगले 24 घंटों में नदी लाल निशान पार कर लेगी। पानी बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, साईं बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर, खाकी बाबा की कुटी ,हनुमान मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला आदि पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। गौरीशंकर घाट पर सोमवार को नदी का जलस्तर 69.00 मीटर था, जबकि मंगलवार को जलस्तर 69.30 मीटर पर पहुंच गया। इस तरह बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गौरी शंकर घाट पर नदी का खतरा निशान 69.90 मीटर से नदी अब मात्र 60 सेंटीमीटर नीचे आ रही है। जिस तेजी से नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही है उससे अगले 48 घंटे काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। नदी कभी भी खतरा निशान पाकर कहर बरपा सकती है। नदी के लगातार बढ़ते रहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों में दहशत बनी हुई है। कसबे के लोगों में भय बना हुआ है कि बाढ़ का पानी नालियों के रास्तों से मुहल्लों में घुस सकता है। उधर ग्रामीण खेत्रों के लोगों का फसलों के बरबदाद होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed