फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu flowing above the danger mark

खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू

Tue, 06 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Saryu flowing above the danger mark
दुबारी क्षेत्र के गजियापुर का बाढ़ के पानी से टूटा संपर्क मार्ग। - फोटो : MAU
सरयू नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से जैसे-जैसे ऊपर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों के दिल की धड़कन बढ़ती ही जा रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 35 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के रौद्र रुप धारण करने से कस्बा सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में मंगलवार को 35 सेमी की वृद्धि होने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। नदी की लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों पर टकरा रही है। नदी के उग्र रुप धारण करने से जहां नगर की भारत माता मंदिर, मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, साईं बाबा का मंदिर, डीहबाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला सहित ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। वहीं बीबीपुर, बहादुरपुर, कोरौली, पतनई, सरया, गोधनी, पाऊस, ठाकुरगांव, गौरीडीह, नईबाजार, नवली, सरहरा, रामपुर धनौली सहित तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को फसलों के जलमग्न होने की चिंता सताने लगी है। बंधों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के आला अधिकारी बंधें पर पैनी नजर रख रहे हैं। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो मंगलवार को नदी का जलस्तर 70 मीटर रहा। जबकि सोमवार को जलस्तर 69.65 मीटर था। इस तरह नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 35 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed