फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu booming in Devara, people were shocked

देवारा में उफनाई सरयू, लोग सहमे

Fri, 23 Sep 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Saryu booming in Devara, people were shocked
दुबारी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मार्ग डूबने के बाद नन्द के पुरा से बाजार के लिए जाते ? - फोटो : MAU
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा से होकर गुजरने वाली सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार तेज हो गई है। नदी खतरा निशान से पांच सेमी ऊपर होने से दो दर्जन से अधिक गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। हजारों एकड़ फसल जलमग्न होने से पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन की तरफ से 41 नावों की व्यवस्था की गई है। लेकिन लोगों को जरुरत के समय उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जान जोखिम में डालकर गहरे पानी से होकर आने जाने को विवश हैं। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। अब लोगों को वर्ष 1998 में आई बाढ़ में हुई तबाही की चिंता सताने लगी है। नदी के जलस्तर पर डाला जाए तो बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 66.36मीटर रहा। बुधवार को 66.20 मीटर रहा। जबकि हाहानाला पर खतरा बिंदु 66.31मीटर है। नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से ऊपर पहुंचते ही देवारा इलाके के धर्मपुर बिंदटोलिया, हरिलाल का पुरा, नकीहवा, धुस पुरा, मनमन का पुरा, बिशुन पुरवा, विंदर का पुरा, बईरकंटा पुरा, भगत का पुरा, चौहानपुर, बरोहा, कुंवरपुरवा, पब्बर पतुरा, परसिया भटोली, चक्कीमूसाडोही, हरिलाल का पुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। संपर्क मार्गो पर जलभराव होने से लोगों को जान जोखिम मेें डालकर आना जाना पड़ रहा है। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नकिहवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टाड़ी, धर्मपुर बिशुनपुर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिंटोलिया ,धर्मपुर बिशुनपुर प्राथमिक विद्यालय खैरा तथा हरिजन मिश्रित प्राइमरी पाठशाला आदि के विद्यालयों के मार्ग डूबे हुए हैं और विद्यालय परिसर भी जलमग्न हो गया है। गांवों में नदी के बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दुबारी में आठ, धर्मपुर बिशुनपुर में 18 और चक्कीमुसाडोही में 15 नाव लगाई गई है। लेकिन जरुरत के अनुरुप नाव उपलब्ध न होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed