फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sari business will gain momentum due to reduced graph of corona infection:

कोरोना संक्रमण का घटा ग्राफ साड़ी कारोबार को मिलेगी गति:

Fri, 11 Feb 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sari business will gain momentum due to reduced graph of corona infection:
नगर क्षेत्र पर लूम पर साड़ी की बुनाई करता बुनकर।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। संक्रमण का असर जैसे-जैसे कम हो रहा है। वैसे-वैसे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने लगी है। इससे साड़ी कारोबार को गति मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। बाहर के कारोबारियों के आने से अब व्यापार में 10 से 15 प्रतिशत की उछाल आई है। साड़ी कारोबारियों को उम्मीद है कि यही स्थिति बरकरार रही है तो कारोबार पटरी पर आ जाएगा। जिला मुख्यालय सहित कोपागंज, वलीदपुर, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी सहित जिले के कई कस्बों में पावरलूम पर साड़ियां बुनने वाले बुनकर मजदूरों की संख्या चार लाख से अधिक है। इन बुनकरों का परिवार साड़ियों की बुनाई से मिलने वाली मजदूरी से चलता है। पिछले लगभग डेढ़ साल से अधिक समय से संक्रमण ने साड़ी कारोबारियों की कमर तोड़ दी। कारोबारियों के अनुसार, संक्रमण से पूर्व जिले का साड़ी कारोबार लगभग 350 करोड़ प्रति माह का टर्न ओवर था। लेकिन संक्रमण से यह घटकर 150 करोड़ प्रति माह पहुंच गया। दूसरी लहर के बाद साड़ी कारोबार में सुधार हो ही रहा था कि तीसरी लहर से कारोबार एक बार फिर न्यूनतम स्तर पर आ गया। महानगरों सहित अन्य शहरों से व्यापारियों की आवाजाही ठप हो गई थी। आर्डर मिलना बंद होने से साड़ी बुनाई पर ब्रेक लग गया था। बुनकरों के समक्ष रोटी रोटी का संकट खड़ा हो गया था। अब संक्रमण का ग्राफ कम होने से कारोबारियों की आवाजाही बढ़ी है और कारोबार मेें उछाल आया है। ऐसे में जहां साड़ी कारोबारियों में उत्साह है तो वहीं बुनकरों में भरपूर काम मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। साड़ी कारोबारी इस्मामुल हक और साजिद अनवर ने बताया कि संक्रमण का बुनाई पर असर पड़ा है। संक्रमण कम होने से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ी है। हालात ऐसे ही रहे एक बार फिर साड़ी कारोबार पटरी पर लौट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed