फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sarai Bharti road connecting three districts turned into a pit

तीन जिलों को जोड़ने वाला सरायभारती मार्ग गड्ढे में तब्दील

Thu, 20 May 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Sarai Bharti road connecting three districts turned into a pit
तीन जिलों को जोड़ने वाला सरायभारती-हथिनी बांध मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। बारिश के बाद क्षेत्र के ठैंचा चट्टी पर सड़क फट जाने से आवागमन ठप हो गया है। गड्ढे में तब्दील सड़क पर जल जमाव से आना जाना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मऊ, गाजीपुर तथा बलिया जनपद के सीमावर्ती गांव को जोड़ने वाला सराय भारती हथिनी मार्ग वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। तीनों जनपदों के सैकड़ों सीमावर्ती गांव के लोगों के लिए आवागमन का यह एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। बेमौसम बरसात के चलते मार्ग का काफी हिस्सा गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जिसके चलते आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। शादी विवाह का मौसम है जिसके चलते इस मार्ग पर आवागमन और बढ़ गया है परंतु बेमौसम बारिश से मार्ग के पूरी तरह टूट जाने के चलते आवागमन ठप होने से लोगों को कई किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ रहा है। इसके चलते तीनों जनपदों के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ठैंचा चट्टी पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। इसके चलते चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। किसी तरह दुपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आ जा रहे हैं। इसके चलते आवागमन बाधित होने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बारिश के बाद गड्ढे में तब्दील सड़क पर जल जमाव होने से लोगों को आना जाना मुश्किल हो रहा था। इस संबंध में पीपरसाथ ग्राम पंचायत की प्रधान जसोदा देवी, ठैंचा ग्राम पंचायत के प्रधान सुभाष राजभर, कोनिहा ग्राम पंचायत के प्रधान अशोक राजभर, लसरा ग्राम पंचायत की प्रधान गिरिजा देवी, पिडोंहरी ग्राम पंचायत की प्रधान प्रधान कुसुम देवी, मखना ग्राम पंचायत की प्रधान अजीत सिंह, बीबीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान सुरेश राजभर का कहना है कि आला अधिकारियों से प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क पर कार्य अविलंब शुरू नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed