फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sapna, Durgesh became a fast runner in district level competition

जनपदीयस्तरीय प्रतियोगिता में सपना, दुर्गेश बने तेज धावक

Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sapna, Durgesh became a fast runner in district level competition
मऊ। जनपदस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 2021-22 का आयोजन बुधवार को नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर योगासन प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कईया रतनपुरा प्रथम, उच्च प्राथमिक स्तर में उच्च प्राथमिक विद्यालय बकरी रानीपुर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भैरोपुर के छात्रों ने प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में जिमनास्टिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बिलौझा रतनपुरा में सपना प्रथम, 100मीटर दौड़ में ब्यूटी रतनपुरा प्रथम, 200 मीटर दौड़ में प्रिया प्राथमिक विद्यालय सुल्तानीपुर रानीपुर प्रथम, 400 मीटर दौड़ में आंचल सिंह रानीपुर प्रथम रही। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में दुर्गेश पाल तेंदुली रानीपुर प्रथम, 100मीटर दौड़ में सुमित मौर्य रतनपुरा प्रथम, 200 मीटर दौड़ में अवनीश यादव प्राथमिक विद्यालय ताल पताक्ष दोहरीघाट प्रथम, 400 मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार कोपागंज प्रथम रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने ध्वाजारोहण कर मार्च पास्ट सलामी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में कहा कि बेसिक विद्यालयों में ऐसे प्रतिभावान बच्चे देखने को मिलते हैं। बेसिक स्कूलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे प्रतिभावान बच्चों को निखारने की आवश्यकता है। यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन सकेंगे ।इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अतिथि के रूप में मुख्य राजस्व अधिकारी के हरि सिंह ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार सिंह ने समस्त आगंतुक जनपदीय अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार गौतम , जिला क्रीड़ा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी आर पी राम, कमलेश मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, संजीव सिंह ,शशिकांत यादव, रवि प्रकाश, शेष बहादुर सरोज, जय राम, शैलेंद्र सिंह, एसआरजी अरविंद पांडेय, जयंत कुमार, शिवाकांत सिंह, बंसराज प्रसाद, अंजनी सिंह, प्रमोद मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed