मुहम्मदाबाद गोहना/ घोसी। विधानसभा क्षेत्र के बंदी घाट ग्राम सभा में समाजवादी आवाहन कार्यक्रम के अंतर्गत साईकिल यात्रा द्वारा अखिलेश यादव के संदेश पत्र को जन जन तक पहुंचाने को लेकर जिला मीडिया प्रभारी आमान अहमद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बंदी घाट के विभिन्न पुरवा में साईकिल यात्रा निकाल कर पिछड़ों दलितों एवं अल्पसंख्यकों के मध्य जाकर समाजवादी विचारधारा को जागृत करने को लेकर सपाइयों ने गॉव में घूमकर प्रदेश की जनविरोधी सरकार के कार्यो से लोगो को अवगत कराया। जिला मीडिया प्रभारी आमान अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के द्वारा ही प्रदेश की दशा और स्थिति सुधरेगी इसलिए सभी पिछड़ों वं दलितों से निवेदन है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट देकर प्रदेश के भविष्य के निर्माण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाने का कार्य करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद विधानसभा अध्यक्ष राम शब्द यादव अशोक कुमार गौतम, राम प्रताप यादव, हरीनाथ प्रसाद, डी पी यादव ,रामू यादव ,नगर अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मुन्ना खान, आदि उपस्थित थे उधर घोसी के हाजीपुर से महासचिव कुद्दूस अंसारी व रणधीर सिंह के नेतृत्व में मानिकपुर जमीन हाजीपुर से सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा को निकाली जो हांसापुर होते हुए पिढ़वल मोड़ आदि स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समाजवादी आह्वान पत्र दिया। लोहिया वाहनी के पूर्व प्रदेश सचिव रणधीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा राज में किसान, बुनकर, व्यापारी सभी परेशान है। साइकिल यात्रा में कुद्दुस अंसारी, रणधीर सिंह, बन्ने खान, सुभाष चौहान आदि सपा कार्यकर्ता रहे।