{"_id":"5cc3924723ee089237b99d39a6a674f3","slug":"santosh-became-president-of-the-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष बने छात्रों के अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष बने छात्रों के अध्यक्ष
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के डीसीएसके पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव में मतदान हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर संतोष यादव, उपाध्यक्ष पद पर मुहम्मद अरशद और महामंत्री पद पर अनुराग दूबे ने जीत हासिल की। कालेज के प्राचार्य डा.शिवशंकर सिंह ने शपथ ग्रहण कराया।
रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से एक बजे दोपहर तक मतदान हुआ। 2 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए संतोष यादव को विजयी घोषित किया गया। संतोष ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी हेमंत सिंह को 96 वोट से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पर मुहम्मद अरशद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि देववंशी को 57 वोट से हराकर विजय हासिल की।
वहीं महामंत्री पद पर अनुराग दूबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सौरभ सिंह को 153 वोट से हराकर विजयी हुए। वहीं, पुस्तकालय मंत्री पद पर मोहम्मद मजहर ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक खरवार को 215वोट से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जबकि कला संकाय प्रतिनिधि पद पर शादाब आमिर अंसारी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार को 221 वोट से हराकर जीत दर्ज की। वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर केवल सृजन श्रीवास्तव के होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुना गया।
सभी विजयी प्रत्याशियों के जीत की घोषणा चुनाव अधिकारी डा. रामनिवास ने की। जिसके बाद उन्हें शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, एसडीएम सदर एसडी सिंह, सीओ सिटी सुशील कुमार और सीओ घोसी वंशीधर मिश्र सहित काफी संख्या में पुलिस और पीएसी चुनाव शुरु होने से लेकर संपन्न होने तक मौजूद रही।