फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sanskrit board exams will be held at four exam centers

Mau News: चार परीक्षा केंद्रों पर होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं

Wed, 01 Jan 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit board exams will be held at four exam centers
मऊ। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शुरू होने में 57 दिन शेष हैं, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग की तरफ से चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

जिले में 14 सहायता प्राप्त और तीन वित्तविहीन संस्कृत काॅलेजों में 1500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से प्रस्तावित है, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां अंंतिम दौर में चल रही है। बोर्ड परीक्षा में 984 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा की तर्ज पर ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं होगी। चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत वाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। विभाग की तरफ से प्रधानाचार्यों से शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल पर नजर रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। विभाग की तरफ से जिलास्तरीय सचल दस्ता का गठन होगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी व्यवस्थाएं बेहतर करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed