{"_id":"691b6f737ec0ecbdae039774","slug":"sanskrit-board-exam-will-also-be-webcasted-mau-news-c-295-1-svns1028-136492-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा की भी होगी वेबकास्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा की भी होगी वेबकास्टिंग
विज्ञापन
जिले में संस्कृत बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शासन की तरफ से परीक्षा केंद्र निर्धारण की नीति जारी कर दी गई है। संस्कृत शिक्षा परिषद ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, नकल-मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए कई सख्त मानक तय किए हैं।
यूपी बोर्ड की तरह संस्कृत बोर्ड परीक्षा की वेबकास्टिंग की जाएगी। जिले में 14 सहायता प्राप्त और तीन वित्तविहीन संस्कृत कॉलेजों में 1500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शासन से केंद्र निर्धारण जारी करने के बाद तैयारी तेजी से चल रही है।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर, डीवीआर और हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन अनिवार्य होंगे। परीक्षा केंद्रों का चयन जिला विद्यालय निरीक्षक स्वयं या उनके अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
केंद्र तय करने से पहले संबंधित विद्यालयों की तकनीकी सुविधाओं की जांच की जाएगी। साथ ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लाक अलमारी प्रधानाचार्य कक्ष से अलग सुरक्षित स्थान पर रखी जानी होगी।
केंद्र निर्धारण में सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर साधन-संपन्न वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकेगा। गत वर्ष चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
यूपी बोर्ड की तरह संस्कृत बोर्ड परीक्षा की वेबकास्टिंग की जाएगी। परीक्षा वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या कम से कम 100 और अधिकतम 500 तय की गई है।
दिव्यांग और बालिका परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र या नजदीक में परीक्षा केंद्र की सुविधा दी जाएगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।