फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sanitization of schools and colleges done

स्कूलों और कालेजों का कराया सैनिटाइजेशन

Sat, 14 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sanitization of schools and colleges done
मऊ। संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने शनिवार को नगर में सैनेटाइजेशन कराया। इस दौरान नगर के मिर्जा हादीपुरा चौक से पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, अपर जिलाधिकारी के हरी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान तथा अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने पालिकाकर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पालिका कर्मियों ने मिर्जा हादीपुरा से नोमानी गेट, सदर चौक, बाईपास मार्गों पर घरों, स्कूलों व दुकानों सैनिटाइजेशन किया। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक वार्डों में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का का कार्य होगा। कहा कि सफाई नायकों को नगर के सभी प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कालेजों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य प्रधानाचार्यों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अर्थ एवं संख्याधिकारी रजनीश सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, मनीष सिंह, सालिम अंसारी, मुनव्वर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed