फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sang Chautal, danced to the beat of the cymbals

Mau News: गाया चौताल, मंजीरे की थाप पर झूमे

Mon, 02 Mar 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sang Chautal, danced to the beat of the cymbals
दरगाह में होली पर्व को लेकर  चौतार गाते  ग्रामीण।संवाद - फोटो : स्ंवाद
मधुबन। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में होली का उत्साह चरम पर है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरगाह गांव में रविवार की रात फाल्गुनी चौताल का भव्य आयोजन किया गया। गांव के बुजुर्गों के साथ युवाओं ने पारंपरिक चौताल गाकर और ढोल-मंजीरे की थाप पर झूमकर होली का आनंद लिया। लगभग दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में पूरा गांव होली की मस्ती में रंगा नजर आया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर सभी ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह आपसी भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। गांव के श्रीराम राजभर, कुमार हरिजन और राम बदन राजभर ने बताया कि यहां हर साल होली पर्व पर फाल्गुनी चौताल का आयोजन किया जाता है। चौताल हमारी संस्कृति की एक महत्वपूर्ण पहचान है। गांव में यह परंपरा आज भी कायम है। खास बात यह है कि गांव के युवा भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे परंपरा को नई ऊर्जा मिल रही है। इस अवसर पर हीरा लाल यादव, अजय शर्मा, सतीश मद्देशिया, श्रीकृष्ण गुप्त, अश्विनी राजभर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed