कुसुम्हा। संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें लोगों को संचारी रोग से बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजान ने कहा कि स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। वैश्विक बीमारी कोरोना को देखते हुए शारीरिक दूरी अपनाने के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें, ताकि कोविड-19 का प्रसार रोका जा सके। जिससे कि लोग स्वस्थ व सुरकित रहें। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संचारी रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जेई, एईएस रोग के प्रति जनता को जागरूक करना है। मुख्यमंत्री द्वारा संचारी रोगों दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निर्देश दिया गया है। 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन के लिए उन्हवेंने एएनएम व स्वास्थ्य कर्मचारियों को निद़ॱरश दिया ।डीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव ने इस अभियान को सफल बनाने में विभिन्न विभागों की कार्ययोजना अनुसार समन्वय स्थापित करते हुए सहयोग करने की बात कही।ग्राम पंचायत स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।इस अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी के सहयोग से संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सघन फीवर सर्वे घर घर जा कर किया जाएगा। इस दौरान सचिन श्रीवास्तव, रुद्रांश, आयुष राय, नीलम भारती, पुष्पा राय, साधना राय आदि शामिल रहे।