फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samridhi scored 98 in 10th, Yashal became Mau topper in 12th with 95.25 percent marks.

Mau News: 10वीं में समृद्धि ने 98, 12वीं में यशल 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ बने मऊ टॉपर

Mon, 06 May 2024 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Samridhi scored 98 in 10th, Yashal became Mau topper in 12th with 95.25 percent marks.
मऊ। आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के सोमवार को जारी हुए परिणाम में 12वीं में फातिमा स्कूल के यशल मजहर ने 95.25 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि नियामुपुर स्थित सेंट्रल एकेडमी की समृद्धि श्रीवास्तव ने 93.75 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में आईसीएसई 10वीं में फातिमा स्कूल के समृद्धि सिंह ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि आकाश यादव ने 97.60 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल, नगर के नियामुपुर स्थित सेंट्रल एकेडमी, डॉन बॉस्को स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। फिलहाल शानदार रिजल्ट से शिक्षक और अभिभावक सभी प्रसन्नचित हैं। आईसीएसई 10वीं, 12वीं में फातिमा स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 10वीं में 159 और 12वीं में 87 छात्र छात्राएं पंजीकृत रहे। आईसीएसई 10वीं में फातिमा स्कूल की समृद्धि सिंह ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला तथा विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। जबकि इसी विद्यालय के आकाश यादव ने97.60 अंक प्राप्त कर दूसरा तथा दिव्या सिंह ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं में यशल मजहर ने 95.25 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला तथा विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। भाषा सिंह ने 92.75 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा तथा मुस्तफा ने 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर सिंथिया ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी है।आईसीएसई 10वीं, 12वीं में सेंट्रल एकेडमी नियामुपुर का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। 12वीं में नौ, 10वीं में15 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। आईसीएसई 10वीं में अमीर हम्जा ने 95 प्रतिशत पाकर कॉलेज में पहला तथा माही शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और प्रगति शर्मा ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं में समृद्धि श्रीवास्तव ने 93.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और कालेज में प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका गुप्ता ने 85.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा और होनैफा शाहिद ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक उमेश चंद ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्र छात्राओं को बधाई दी है। आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का परीक्षा परिणाम में डॉन बॉस्को स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed