फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samples were taken on Deepawali, report came on Holi, 13 out of 30 samples failed

Mau News: दीपावली पर लिए गए सैंपल, होली पर आई रिपोर्ट, 30 नमूनों में 13 फेल

Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Samples were taken on Deepawali, report came on Holi, 13 out of 30 samples failed
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हर त्योहार पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजता है। इनमें से 40 फीसदी नमूने फेल हो जाते हैं। कुछ अधोमानक तो कुछ पूरी तरह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
विज्ञापन

विभाग इन मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दायर करके जुर्माना लगाता है, उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी रहती है।
दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना तो लगा दिया जाता है, लेकिन इनका सेवन कर नुकसान उठाने वालों को मुआवजे का प्रावधान नहीं है। दीपावली पर अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने संदेह के आधार पर चारों तहसीलों से 30 नमूने जांच के लिए भेजे थे। होली पर आई रिपोर्ट में 13 नमूने फेल हो गए। इनमें कचरी और खाद्य रंग अधोमानक (मानक से विपरीत) पाए गए।
विज्ञापन

दूध से बनी मिठाइयां और लड्डू के छह नमूने हानिकारक पाए गए। इन सात दुकानदारों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। दूध के उत्पादन की अपेक्षा मांग अधिक होना इसकी बड़ी वजह है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा हर साल लोगों को जागरूक किया जाता कि मिलावटखोरी से बचें। दुकानदारों से भी मिलावट न करने को कहा जाता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के समय लैब में पूरे प्रदेश से जांच के लिए नमूने भेजे जाते हैं। हजारों नमूनों की जांच करने और रिपोर्ट तैयार करने में काफी समय लग जाता है। सामान्य दिनों में भेजे गए नमूनों के रिपोर्ट एक से दो सप्ताह में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed